टेल्को : रुपये दोगुना करने के नाम पर टाटा मोटर्स कर्मचारी से ठगी

टेल्को : रुपया डबल करने के नाम पर टाटा मोटर्स कर्मचारी से ठगी

जमशेदपुर. साइबर अपराधियों ने टाटा मोटर्स कर्मी मनीष कुमार सिंह से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में मनीष ने टेल्को थाना में केस दर्ज कराया है तथा तीन- चार फोन नंबर के धारक को अभियुक्त बनाया है. घटना चार जून से नौ जून के बीच की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार सिंह के फोन पर एक नंबर से मैसेज आया. जिसमें घर बैठे रुपये कमाने का ऑफर दिया गया था. इसी ऑफर में वे ठग के झांसे में आ गये. उन्होंने रुपये लगाना शुरू किया. जब रुपये लगाने के बाद पैसे डबल नहीं मिले तो उन्होंने उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन बात नहीं हो पायी. इसके बाद उन्होंने टेल्को थाना में केस दर्ज कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >