Jamshedpur news. एमजीएम अस्पताल में चार साल से बंद है सीटी स्कैन मशीन, मरीजों को हो रही परेशानी

अस्पताल के अधीक्षक डॉ शिखा रानी ने विभाग को पत्र लिखकर गाइडलाइन मांगी

अस्पताल के अधीक्षक डॉ शिखा रानी ने विभाग को पत्र लिखकर गाइडलाइन मांगी

Jamshedpur news.

कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम का हमेशा से हाल बेहाल रहा है. इसका प्रभाव दूर दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर भी पड़ता है. अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 12 मरीजों का सीटी स्कैन होता है. अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन लगभग चार साल से खराब पड़ी हुई है. इसके कारण इलाज कराने आने वाले मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा है.

इस अस्पताल पर ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं. उनके पास इतना पैसा नहीं होता है कि वे बाहर से सीटी स्कैन करा सकें. अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन नहीं होने के कारण इसका सीधा फायदा प्राइवेट कंपनी को मिल रहा है और उसने पीपीपी मोड पर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को बैठा दिया है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसे लेकर कई बार टेंडर निकाला गया, लेकिन एक ही टेंडर पड़ने के कारण हर बार रद्द कर दिया जाता है. इसे लेकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ शिखा रानी ने विभाग को पत्र लिखकर गाइडलाइन मांगी है, ताकि सीटी स्कैन मशीन की खरीदारी हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >