पोटका पेट्रोल पंप और रायरंगपुर शराब दुकान लूटकांड को जल्ला फिरोज और सादिक ने दिया था अंजाम

Crime News Jamshedpur: पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, पांच जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की थी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों युवक जल्ला फिरोज और श्रवण महतो गिरोह से जुड़े हैं. पुलिस ने उक्त मामले में जल्ला फिरोज और सादिक के घरवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. रायरंगपुर में शराब दुकान में लूटपाट और फायरिंग के बाद गिरोह ने अपनी बाइक छोड़ दी थी. जांच में सामने आया कि उक्त बाइक भी चोरी की है.

Crime News Jamshedpur: कपाली के डैमडूबी निवासी व शातिर अपराधी जल्ला फिरोज की तलाश दो राज्यों की तीन जिलों की पुलिस कर रही है. जमशेदपुर, सरायकेला और रायरंगपुर (ओडिशा) की पुलिस को उसकी तलाश है. पोटका थाना अंतर्गत हाता पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में कपाली डैमडूबी निवासी जल्ला फिरोज, आजादनगर के सादिक व एक युवक की तस्वीर पुलिस को मिली थी. बावजूद पुलिस उनतक नहीं पहुंच सकी है.

कांड्रा के श्रवण महतो के साथ मिलकर तैयार किया गिरोह

जानकारी के अनुसार दुमका जेल से छूटने के बाद शातिर बदमाश जल्ला फिरोज ने कांड्रा के शातिर बदमाश श्रवण महतो के साथ मिलकर एक नया गिरोह तैयार किया है. पिछले दिनों आठ मई को कांड्रा में इसी गिरोह के तीन सदस्यों ने रंगदारी के लिये कारोबारी चितरंजन मंडल को गोली मारी थी. पुलिस ने उक्त मामले में जल्ला फिरोज और श्रवण महतो गिरोह के तीन सदस्यों जीतेंद्र महतो, राजीव कुमार झा और शुभम कालिंदी को गिरफ्तार किया था.

  • 6 मई को पोटका में पेट्रोल पंप और रायरंगपुर में शराब दुकान में हुई थी लूट
  • अब तक दोनों पुलिस की गिरफ्त से दूर, पुलिस ने साथियों से की पूछताछ
  • दुमका जेल से छूटने के बाद कांड्रा के श्रवण के साथ बनाया नया गिरोह

पिस्तौल, 5 गोलियां और मोटरसाइकिल जब्त

पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, पांच जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की थी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों युवक जल्ला फिरोज और श्रवण महतो गिरोह से जुड़े हैं. पुलिस ने उक्त मामले में जल्ला फिरोज और सादिक के घरवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. रायरंगपुर में शराब दुकान में लूटपाट और फायरिंग के बाद गिरोह ने अपनी बाइक छोड़ दी थी. जांच में सामने आया कि उक्त बाइक भी चोरी की है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जल्ला फिरोज पर फायरिंग, रंगदारी और लूट के कई केस है दर्ज

जानकारी के अनुसार जल्ला फिरोज के खिलाफ पूर्व में फायरिंग, रंगदारी और लूट के कई केस दर्ज हैं. एक ही दिन खुलेआम दो लूटकांड को अंजाम देकर जल्ला फिरोज व उसके गिरोह ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. मालूम हो कि गत छह मई को पोटका थाना अंतर्गत हाता में जल्ला फिरोज व उसके गिरोह ने पिस्तौल का भय दिखाकर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद सभी बाइक से ही रायरंगपुर पहुंचे. वहां शराब दुकान में दो राउंड फायरिंग कर 1.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. उक्त फायरिंग में शराब दुकानदार सब्यसांची मोहंती घायल हो गये थे.

हाता में पेट्रोल पंप और रायरंगपुर में शराब दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह की पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ऋषभ गर्ग, ग्रामीण एसपी, जमशेदपुर

इसे भी पढ़ें

कैबिनेट के फैसलों पर भाजपा ने उठाये सवाल, कहा- बिना स्थानीय नीति के नियुक्तियां और घोटालों की शराब नीति

Cabinet Decisions: उत्पाद मदिरा नीति समेत 17 प्रस्तावों पर हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने लगायी मुहर

जगन्नाथपुर में आम चुन रहे थे बच्चे, आंधी-तूफान के साथ हुआ वज्रपात और बुझ गया घर का चिराग

ठेकेदार के बेटे की हत्या से भड़का गुस्सा, डुमरी-फुसरो रोड जाम, थाना में तोड़फोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >