वरीय संवाददाता, जमशेदपुर सोनारी की रहने वाली एक युवती ने अमन कुमार उर्फ विक्की के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए सोनारी थाने में केस दर्ज कराया है. विक्की मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है. वर्तमान में वह डिमना बेस कॉलोनी में रहता है. मामला जून 2023 से अब तक का है. मिली जानकारी के अनुसार काम के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी. उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे. इस दौरान विक्की ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. लेकिन जब युवती ने शादी करने की बात की तो विक्की ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद उसने सोनारी थाने में केस दर्ज कराया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. —————— सोनारी : महिला से मारपीट-छेड़खानी जमशेदपुर : सोनारी थानांतर्गत पीएनबी कॉलोनी की रहने वाली बीबी सिंह ने पड़ोस के रहने वाले विकास सिंह, उनकी पत्नी और सास के खिलाफ गाली-गलौज और गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. मारपीट का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. मामला तीन मई से छह मई के बीच का है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
