साकची : स्कूटी सवार महिला को धक्का मार कर गिराया, फिर पर्स छीन कर भागे बदमाश

साकची : स्कूटी सवार महिला को धक्का मार कर गिराया, फिर पर्स छीन कर भागे बदमाश

– छिनतई गिरोह ने दो दिनों में दो महिलाओं को बनाया निशाना

फोटो- 22 साकची

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :

शहर में बाइक छिनतई गिरोह का आतंक फिर से बढ़ गया है. साकची थाना क्षेत्र में दो दिनों में दो छिनतई की घटनाओं से महिलाओं में भय का माहौल व्याप्त है. सोमवार को बारीडीह की रहने वाली शिखा जायसवाल का पर्स छीन कर बदमाश मौके से फरार हो गये. दोनों बदमाशों के खिलाफ साकची थाने में शिखा ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना सोमवार दोपहर की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिखा साकची में एक कंपनी में काम करती हैं. वह अपने काम से स्कूटी से जा रही थीं. इसी दौरान आमबागान के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया. उसके बाद एएसजी आई अस्पताल के पास बदमाशों ने शिखा की स्कूटी को पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया. उसके बाद पर्स छीन कर मौके से फरार हो गये. शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग जुट गये. लेकिन उसके पूर्व दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये. शिखा ने बताया कि पर्स में 2500 रुपया और दो मोबाइल फोन थे. सूचना मिलने के बाद साकची पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली. इस दौरान पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी की छानबीन की. जहां पुलिस को बदमाशों की तस्वीर मिली है. पुलिस ने बताया कि रविवार को महिला से छिनतई करने में यही गैंग शामिल था. अब पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है. दो दोनों दो लूट की घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि इन घटनाओं से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस कितनी मुस्तैदी के साथ लोगों की सुरक्षा में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >