बजरंग नगर में साफ-सफाई ठप, जेएनएसी घेराव की चेतावनी

बजरंग नगर मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जिससे क्षेत्र के लोगों में महामारी का भय सता रहा है.

वरीय संवाददाता जमशेदपुर बजरंग नगर मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जिससे क्षेत्र के लोगों को महामारी का भय सता रहा है. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के बाद कहा कि दो दिन के अंदर अगर पूर्ण सफाई नहीं होती है तो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय पर क्षेत्र के लोगों के साथ प्रदर्शन करेंगे. बस्तीवासियों ने बताया कि जेएनएसी और विधायक कार्यालय को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. दिनेश कुमार ने जेएनएसी अधिकारियों को समस्या से अवगत करा निदान की मांग की. भ्रमण के समय क्षेत्र के श्रीनिवास ठाकुर, प्रकाश सिंह, भरत बेहरा समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >