Jamshedpur news.
विधायक सरयू राय के जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के जनसुविधा प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रसाद ने पुलिस उपाधीक्षक यातायात को ज्ञापन सौंपकर थर्ड मार्च के मद्देनजर तीन दिनों तक वाहन जांच अभियान में छूट देने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष लोग जुबिली पार्क एवं शहर में विद्युत सज्जा को देखने काफी संख्या में आते हैं. श्री प्रसाद ने कहा कि हर बार छूट मिलती है, लेकिन इस बार कड़ाई से जांच की जा रही है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. परेशान नागरिकों ने जन प्रतिनिधियों से संपर्क कर अपनी परेशानियों को साझा किया. इस दौरान प्रतिनिधि नीरज सिंह व अन्य भी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
