चाकुलिया में जंगली हाथियों ने तोड़ी लकड़ी मिल की दीवार, राइस मिल में घुसा रामलाल हाथी

East Singhbhum News: चाकुलिया में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. लकड़ी मिल की दीवार तोड़ दी, जबकि रामलाल हाथी राइस मिल में घुसकर चावल खा गया और नुकसान पहुंचाया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

East Singhbhum: चाकुलिया में शुक्रवार की रात एवं शनिवार को जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. लगभग 18-20 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड शुक्रवार की रात माडदाबांध पहुंचा. वहां बबलू महतो एवं तारिणी महतो के धान का चारा, बांस और केले के पौधों को खाया भी और नष्ट भी कर दिया. क्विक रिस्पांस टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को खदेड़ा. दूसरी ओर शुक्रवार की रात इकलौता जंगली हाथी ने चाकुलिया अमलागोड़ा मार्ग पर गांगुली लकड़ी मिल में घुसकर उसकी दीवार को ध्वस्त कर दिया. जंगली हाथी ने लकड़ी मिल परिसर में लगे केले के पौधों को भी खाया. शनिवार की शाम होते-होते रामलाल हाथी ने एक बार फिर से चाकुलिया में धमक दे दी.

हाथियों के झुंड पर नजर बना हुए है वन विभाग

चाकुलिया स्थित चौठिया के समीप श्री राज उद्योग में मुख्य दरवाजे को धकेल कर रामलाल हाथी राइस मिल में घुस गया. राइस मिल परिसर में दो बोरे चावल रामलाल हाथी खा गया और काफी चावल बर्बाद भी कर दिया. क्विक रिस्पांस टीम ने मौके पर पहुंचकर पटाखे फोड़कर और मशाल जलाकर रामलाल हाथी को राइस मिल से बाहर खदेड़ा. नजदीक ही मोहनडूंगरी जंगल में लगभग 18-20 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड जमा है. वन विभाग की टीम हाथियों पर नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें…

कनाईश्वर पहाड़ पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अच्छी बारिश और सुख समृद्धि के लिए की गई पहाड़ पूजा

जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >