भाजपा नेता ने रिफ्यूजी कॉलोनी में फैली गंदगी करायी साफ

भाजपा नेता सह 'कोशिश एक मुस्कान लाने की' संस्था के संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

जमशेदपुर :

भाजपा नेता सह ”कोशिश एक मुस्कान लाने की” संस्था के संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को शिव शंकर सिंह ने रिफ्यूजी कॉलोनी और उरांव बस्ती, पुराना सीतारामडेरा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर फैले कूड़े को जेसीबी से हटवाया और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. लोगों से इस जगह को स्वच्छ रखने की अपील भी की. इस दौरान हन्नी परिहार, बादल मिंज, सुनीता और कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >