टी-20 : दिल्ली, चंडीगढ़ और बड़ौदा की टीमें जीतीं

jamshedpur sports news cricket. कीनन और शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में सोमवार को खेले गये बीसीसीआइ

जमशेदपुर. कीनन और शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में सोमवार को खेले गये बीसीसीआइ अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में बड़ौदा, दिल्ली व चंडीगढ़ की टीम ने जीत हासिल की. कीनन में खेले गये पहले मैच में बड़ौदा की टीम ने तमिलनाडू को पांच विकेट से हराया. तमिलनाडू की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 74 रन बनाये. जवाब में बौड़ादा की टीम 18.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया. कीनन में खेले गये एक अन्य मैच में दिल्ली की टीम ने त्रिपुरा को सात विकेट से मात दी. त्रिपुरा के 74 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 11.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया. वहीं, शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा में खेले गये एक मैच में चंडीगढ़ की टीम ने मिजोरम को 101 रन से हराया. चंडगीगढ़ की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाये. जवाब में मिजोरम की टीम 16.5 ओवर में 37 रन पर सिमट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >