बन्ना गुप्ता संघर्ष से उपजे नेता, 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं : पुरेंद्र

राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सह मंत्री बन्ना गुप्ता संघर्ष से उपजे हैं और समाज के सभी वर्गों के लिये सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले नेता हैं.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सह मंत्री बन्ना गुप्ता संघर्ष से उपजे हैं और समाज के सभी वर्गों के लिये सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले नेता हैं. किसी का कुछ भी काम हो, वे जात-पात, धर्म और पार्टी लाइन से अलग हट कर सबकी मदद करते हैं. रविवार को पश्चिमी जमशेदपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता सदन में दलित और पिछड़े वर्ग की आवाज हैं. इस मौके पर कमल किशोर अग्रवाल, जम्मी भास्कर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >