बागबेड़ा : तीन घरों से मोबाइल चुराने वाला नाबालिग पकड़ाया

बागबेड़ा पुलिस ने तीन घरों से मोबाइल और अन्य सामानों की चोरी करने के मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है. उसके पास से पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल बरामद किया है.

जमशेदपुर :

बागबेड़ा पुलिस ने तीन घरों से मोबाइल और अन्य सामानों की चोरी करने के मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है. उसके पास से पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल बरामद किया है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है. नाबालिग बागबेड़ा का ही रहने वाला है. इस मामले में हरहरगुट्टु निवासी सुरेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था. सुरेंद्र सिंह के घर में 30 जुलाई को मोबाइल चोरी की घटना हुई थी. इस मामले में बागबेड़ा थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने बताया कि नाबालिग ने सुरेंद्र सिंह के अलावे अन्य दो घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >