Jamshedpur News : बागबेड़ा : घर के पास बैठे युवक पोपो मुंडा को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बागबेड़ा थानांतर्गत गांधीनगर निवासी पोपो मुंडा को गोली लगी है. गोली गुप्तांग के पास लगी है. टीएमएच में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है.

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थानांतर्गत गांधीनगर निवासी पोपो मुंडा को गोली लगी है. गोली गुप्तांग के पास लगी है. टीएमएच में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है. घटना बुधवार शाम की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पोपो मुंडा अपने घर के ठीक पास एक दोस्त के साथ बैठा था. उसी दौरान अचानक से गोली चली और उसके गुप्तांग के पास लग गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने पोपो को फौरन इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. पोपो ने बताया कि वह अपने घर के पास बैठ कर बात कर रहा था. उसी दौरान अचानक गोली चली और उसे लग गयी. पोपो ने खुद पुलिस को खोखा भी उपलब्ध कराया. पुलिस ने बताया कि पोपा का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. पोपो आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में जेल जा चुका है.

बादल पर लगाया आरोप, मामला संदिग्ध

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकिर आलम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. बागबेड़ा पुलिस को पोपो ने बताया कि उसे शक है कि पड़ोस के रहने वाले बादल ने ही उस पर फायरिंग की है. हालांकि पुलिस इस मामले में दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

वहीं दूसरी ओर पुलिस फायरिंग को संदिग्ध बता रही है. पुलिस को संदेह है कि पोपो के पास मौजूद हथियार से ही गोली चली है, जो उसके गुप्तांग और जांघ के बीच में लगी है. पुलिस अलग-अलग बिंदु पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >