महिला का टीएमएच में चल रहा ईलाज
Jamshedpur News :
आजादनगर थाना अंतर्गत चाणक्यपुरी में आग से झुलसी स्नेहा कुमारी के मामले में पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा सिंह उर्फ शिवम सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस मामले में घायल स्नेहा कुमारी ने आजादनगर थाना में पति कृष्णा सिंह और उनकी पहली पत्नी अनिता सिंह के खिलाफ जान मारने की नियत से मारपीट कर जलाने का प्रयास करने का केस दर्ज करायी है. कृष्णा सिंह मूल रूप से बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत किलनी का रहने वाला है. वह रांची में काम करता है. इधर, घायल स्नेहा कुमारी का टीएमएच में इलाज चल रहा है.दर्ज प्राथमिकी में स्नेहा कुमारी ने बताया कि छह माह पूर्व उसकी शादी कृष्णा सिंह से हुई थी. वह पूर्व से शादीशुदा था. पहली पत्नी अनीता सिंह को डिमना क्षेत्र में रखता था. जबकि उसे चाणक्यपुरी में किराये के मकान में रखता था. शादी के बाद मुझे पता चला कि कृष्णा सिंह पूर्व से शादीशुदा है. शादी के कुछ दिनों के बाद से शिवम व उनकी पहली पत्नी अनीता अक्सर गाली-गलौज व मारपीट करते थे. पुलिस के अनुसार आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
