ASMITA WOMEN BADMINTON LEAGUE SARA SHARMA: सारा शर्मा, मनीषा और अनन्या ने जीता खिताब

मोहन आहूजा स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वीमेन बैडमिंटन लीग खेलो इंडिया सोमवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. मोहन आहूजा स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वीमेन बैडमिंटन लीग खेलो इंडिया सोमवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल में जमशेदपुर की सारा शर्मा ने रांची की अनन्या सिंह को 18- 21, 21 -11, 22- 20 से हराकर खिताब जीता. वहीं, सीनियर वर्ग में रांची की मनीषा रानी तिर्की विजेता व जमशेदपुर की सारा शर्मा उपविजेता बनी. अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में रांची की अनन्या सिंह ने जमशेदपुर की अनुष्का कच्छप को 21-09, 21-18 से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, द्रोणाचार्य अवॉर्ड व पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो मौजूद थी. तीनों वर्गों को विजेताओं को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार व ट्रॉफी दिया गया. उपविजेताओं को 8-8 हजार रुपये का पुरस्कार मिला. सेमीफाइनल में पराजित होने वाली खिलाड़ियों को 6-6 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया. झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के प्रभाकर राव ने धन्यवाद ज्ञापन किया गया. मौकै पर कोच विवेक कुमार व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >