लॉयर्स डिफेंस ने मनायी डॉ आंबेडकर की जयंती

सामाजिक कार्यों समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले को सम्मानित किया गया

सामाजिक कार्यों समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले को सम्मानित किया गया

जमशेदपुर.

साकची धालभूम क्लब जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस के बैनर तले डॉ आंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया. राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा, चाईबासा कंज्यूमर फोरम के कुमार राजेश रंजन, अधिवक्ता राजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में हर विलास दास को पुणे में हुए नेशनल एथलीट चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया. परिणीता श्रीवास्तव और विनीता सिंह को सामाजिक काम करने, आफताब आलम खान को भी समाज के सभी वर्ग में कार्य करने, अधिवक्ता सुधीर कुमार प्रसाद व अधिवक्ता अक्षय कुमार झा को रक्तदान करने, विनोद मिश्रा व अमित कुमार को अलग-अलग कारणों के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >