AIFF U-15 YOUTH FOOTBALL LEAGUE TINPLATE: टिनप्लेट मैदान में होंगे एआइएफएफ जूनियर लीग के मुकाबले

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-15 टीम एआइएफएफ जूनियर लीग में हिस्सा लेगी.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-15 टीम एआइएफएफ जूनियर लीग में हिस्सा लेगी. मंगलवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) ने टूर्नामेंट के लिए कार्यक्रम की घोषणा की. जमशेदपुर की टीम को जोनल राउंड के ग्रुप-के में रखा गया है. जोनल राउंड ग्रुप-के के मुकाबले टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जायेंगे. ग्रुप-के में जमशेदपुर एफसी के साथ एसकेएम स्पोर्ट्स फाउंडेशन, ओडिशा एफसी, यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब और अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी को रखा गया है. जमशेदपुर का पहला मैच एक अप्रैल को अल्फा स्पोर्ट्स से होगा. तीन अप्रैल को जेएफसी व यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब का मैच होगा. 5 अप्रैल को ओडिशा एफसी से जेएफसी भिड़ेगी. 7 अप्रैल को जेएफसी व एसकेएम स्पोर्ट्स फाउंडेशन की टीम आमने-सामने होगी. ये सभी मैच सुबह आठ बजे से खेला जायेगा. एआईएफएफ जूनियर लीग युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और आगे बढ़ने के लिए एक शानदार मंच है. जेएफसी अंडर-17 यूथ टीम व जेएफसी रिजर्व टीम ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >