अभिशेष का शतक, शील्ड एकादश ने 20 ओवर में बनाये 302 रन

जमशेदपुर. लिंक रोड, कदमा स्थित एलआइसी मैदान में आयोजित अंमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में शील्ड एकादश की टीम ने सॉकर जायंट्स को 144 रन से हराया.

जमशेदपुर. लिंक रोड, कदमा स्थित एलआइसी मैदान में आयोजित अंमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में शील्ड एकादश की टीम ने सॉकर जायंट्स को 144 रन से हराया. शील्ड एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 302 रन बनाये. अभिषेक अग्रवाल ने 128 रन की शतकीय पारी खेली. इसमें नौ छक्का व 14 चौके शामिल है. कुश झा ने 84 रन बनाये. जवाब में सॉकर जायंट्स की टीम 17.4 ओवर में 158 रन पर सिमट गयी. अर्जुन कुमार गुप्ता ने 40 रनों का योगदान दिया. शील्ड एकादश के रोशन कुमार ने पांच और सौरभ चंदा ने तीन विकेट लिये. अभिषेक अग्रवाल प्लेयर ऑफ द मैच बने. अभिषेक को जेएफसी के ऑपरेशन हेड राजा भट्टाचार्य व पूर्व रणजी क्रिकेटर राजीव नायर ने पुरस्कृत किया. मौके राहुल कुमार उर्फ जिला मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >