Jamshedpur News : घर में घुसे महिला-पुरुष को चोर होने के शक में पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Jamshedpur News : सुंदरनगर थानांतर्गत कैनाल के पास के रहने वाली गांगी मुर्मू के घर में घुसे महिला-पुरुष को लोगों ने चोर होने के संदेह में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

सुंंदरनगर : पानी पीने के लिए घर के पास गये थे, पूछताछ के बाद पुलिस ने भाई-बहन को छोड़ा

Jamshedpur News :

सुंदरनगर थानांतर्गत कैनाल के पास के रहने वाली गांगी मुर्मू के घर में घुसे महिला-पुरुष को लोगों ने चोर होने के संदेह में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. उनके पास से एक थैला बरामद किया गया, जिसमें चाकू समेत कुछ अन्य सामान मिले. दोनों खुद को भाई-बहन बता रहे थे. घटना गुरुवार दोपहर की है.गांगी ने बताया कि दोपहर को वह घर के भीतर का दरवाजा बंद कर पानी लाने के लिए गयी थी. जब वह पानी लेकर लौटी, तो देखा कि उनके आंगन में पुरुष-महिला संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं. उसने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर जुट गये और दोनों को पकड़ लिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे भाई- बहन हैं. वे जादुगोड़ा के इचड़ा गांव के रहने वाले है और शहद बेचने का काम करते हैं. वे पानी पीने के लिए ही घर के पास रुके थे. पूछताछ और छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >