किशोरी से दुष्कर्म मामले में सात साल की सजा
जमशेदपुर: 15 वर्ष की किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी करार बुधराय हेंब्रम को एडीजे-वन की अदालत ने गुरुवार को सात साल और एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. इस मामले में कुल आठ लोगों की गवाही करायी गयी. इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 19 जनवरी को दोषी करार दिया था. मामला […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 22, 2016 8:42 AM
जमशेदपुर: 15 वर्ष की किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी करार बुधराय हेंब्रम को एडीजे-वन की अदालत ने गुरुवार को सात साल और एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. इस मामले में कुल आठ लोगों की गवाही करायी गयी. इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 19 जनवरी को दोषी करार दिया था. मामला घाटशिला थाना क्षेत्र की गहनडीह गांव का है.
...
इस संबंध में बताया जाता है कि 12 अक्तूबर 2012 को पीड़िता अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी कुआं से पानी लाने गयी थी. वह जैसे ही कुएं के पास पहुंची, बुधराय उसे पकड़ कर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया.
उसी दौरान किशोरी की मां उसे खोजती हुई कुएं के पास पहुंची. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. उसके बाद किशोरी के बयान पर घाटशिला थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था.
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
