पहली बैठक में होगा जिप सदस्यों का शपथ ग्रहण, अध्यक्ष का चुनाव
पहली बैठक में होगा जिप सदस्यों का शपथ ग्रहण, अध्यक्ष का चुनाव जमशेदपुर. पंचायती राज विभाग द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया के चुनाव का शिड्यूल तैयार किया जा रहा है. इसे लेकर उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी के साथ विचार-विमर्श किया अौर किस तरह शिड्यूल तैयार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 28, 2015 9:09 PM
पहली बैठक में होगा जिप सदस्यों का शपथ ग्रहण, अध्यक्ष का चुनाव जमशेदपुर. पंचायती राज विभाग द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया के चुनाव का शिड्यूल तैयार किया जा रहा है. इसे लेकर उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी के साथ विचार-विमर्श किया अौर किस तरह शिड्यूल तैयार होगा इसकी जानकारी दी. शिड्यूल तैयार करने के बाद उसे राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा अौर वहां से मंजूरी के बाद चुुनाव कराया जायेगा. इसके बाद जिला परिषद की पहली बैठक बुलाकर सदस्यों को शपथ दिलायी जायेगी. इसी दिन अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा. आयोग की मंजूरी के बाद शपथ ग्रहण अौर चुनाव की तिथि भी घोषित कर दी जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
