मानगो : घटिया सड़क निर्माण को रोकवाया
जमशेदपुर. मानगो कुमरूम बस्ती में स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण को लेकर सड़क निर्माण कार्य रोकवा दिया. बताया जाता है कि भाजपा नेता विनय कुमार के कहने पर लोगों ने संवेदक सह भाजपा के बारीडीह मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह को काम करने से रोक दिया. वरीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. बाद […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 21, 2015 9:03 AM
जमशेदपुर. मानगो कुमरूम बस्ती में स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण को लेकर सड़क निर्माण कार्य रोकवा दिया. बताया जाता है कि भाजपा नेता विनय कुमार के कहने पर लोगों ने संवेदक सह भाजपा के बारीडीह मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह को काम करने से रोक दिया. वरीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. बाद में जनता से गुणवत्ता में सुधार कर निर्माण का वादा किया गया.
कुमरूम बस्ती में जिला परिषद के कोटे से पीसीसी पथ का निर्माण चल रहा है.
...
सोमवार को सड़क की ढलाई शुरू की गयी. इसी बीच भाजपा नेता विनय कुमार पहुंचे. उन्होंने कार्य की गुणवता देख काम रोक दिया. उनके साथ स्थानीय लोग भी थे. कर्मचारियों को वहां से भगा दिया गया. सूचना पाकर भाजपा नेता संजीव सिंह पहुंचे. उन्होंने बताया कि वे संवेदक हैं. संवेदक ने आश्वासन दिया कि बेहतर काम होगा. जनता जैसी चाहेगी, वैसी सड़क बनेगी.
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
