समिति ने करवाया आदर्श विवाह
जमशेदपुर. अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति व कुशवाहा समाज के तत्वावधान में गुरुवार को सुवर्णरेखा घाट स्थित शिव मंदिर में एक जोड़े का आदर्श विवाह कराया गया. इस दौरान लोगों से दहेज प्रथा खत्म करने व इसके खिलाफ लड़ाई की अपील की गयी. मौके पर थाना पकरीबर्मा, जिला नवादा के विजय महतो की पुत्री किरण […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 9, 2015 9:07 PM
जमशेदपुर. अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति व कुशवाहा समाज के तत्वावधान में गुरुवार को सुवर्णरेखा घाट स्थित शिव मंदिर में एक जोड़े का आदर्श विवाह कराया गया. इस दौरान लोगों से दहेज प्रथा खत्म करने व इसके खिलाफ लड़ाई की अपील की गयी. मौके पर थाना पकरीबर्मा, जिला नवादा के विजय महतो की पुत्री किरण कुमारी का विवाह नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत स्व. अर्जुन महतो के पुत्र पप्पू कुमार से कराया गया. विवाह समारोह में कुशवाहा समाज के महासचिव ओम प्रकाश भगत, अजय कुमार, अवधेश प्रसाद, भगवान दास, परशुराम प्रसाद, किशोरी महतो, उपेंद्र प्रसाद सह अन्य उपस्थित रहे.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
