रमजान : एक घंटा पहले घर जाने की अनुमति

जमशेदपुर. रमजान में मुसलिम कर्मचारियों को रोजाना शाम 4 बजे कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी गयी है. साथ ही, हर शुक्रवार को 12 से 2 बजे तक जुम्मे की नमाज हेतु विशेष अनुमति दी गयी है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी की गयी है. राज्य सरकार के कर्मचारियों […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 27, 2015 8:06 PM

जमशेदपुर. रमजान में मुसलिम कर्मचारियों को रोजाना शाम 4 बजे कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी गयी है. साथ ही, हर शुक्रवार को 12 से 2 बजे तक जुम्मे की नमाज हेतु विशेष अनुमति दी गयी है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी की गयी है. राज्य सरकार के कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने हेतु 29 अगस्त 2009 को विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गयी थी. उसी के आधार पर विभाग द्वारा आदेश निर्गत किया गया है.