छाये रहेंगे आंशिक बादल, बारिश की संभावना
जमशेदपुर. बीती रात हवा व बारिश ने तापमान को एक बार फिर प्रभावित किया है. मौसम के मिजाज बदलने के कारण मंगलवार को दिन में गरमी व उमस कम रही. पिछले दो-तीन दिनों की ही तरह इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 व न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. अधिकतम तापमान 34.5 और […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
May 20, 2015 6:03 PM
जमशेदपुर. बीती रात हवा व बारिश ने तापमान को एक बार फिर प्रभावित किया है. मौसम के मिजाज बदलने के कारण मंगलवार को दिन में गरमी व उमस कम रही. पिछले दो-तीन दिनों की ही तरह इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 व न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. पूर्वानुुमान के अनुसार बुधवार को भी आंधी-तूफान व बारिश संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल में अब भी हवा का निम्न दबाव बना हुआ है. इस कारण इससे अगले दो दिनों के दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. इस दौरान हवा चलने की संभावना है. बुधवार को अधिकतम तापमान 36.0 व न्यूनतम 25.0 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
