बालीगुमा : ट्रांसपोर्टकर्मी से 40 हजार रुपये की छिनतई, केस दर्ज

एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में ट्रांसपोर्टकर्मी मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-4 निवासी मनीष मुंडा से दो बदमाशों ने 40 हजार रुपये की छिनतई कर ली.

जमशेदपुर :

एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में ट्रांसपोर्टकर्मी मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-4 निवासी मनीष मुंडा से दो बदमाशों ने 40 हजार रुपये की छिनतई कर ली. घटना 26 जून देर रात की है. इस संबंध में मनीष मुंडा ने दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में मनीष मुंडा ने बताया है कि वह वाहन लेकर शंकोसाई रोड नंबर-5 के रास्ते बालीगुमा जा रहा था. स्पीड ब्रेकर के पास वाहन धीमा होने पर दो युवक वाहन में चढ़ गये और 40 हजार रुपये छिनतई कर फरार हो गये. पुलिस मामले को संदेहास्पद मान रही है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. ट्रासंपोर्टकर्मी की बातें संदेहास्पद प्रतीत हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >