रघुवर दास शहर में ही मनायेंगे होली

जमशेदपुर. मुख्यमंत्री रघुवर दास होली के अवसर पर फिर जमशेदपुर आयेंगे. हालांकि, अब तक इस दौरे की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, होली के आयोजन की तैयारी करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अपने करीबियों को दिया है. तीन दिन जमशेदपुर प्रवास के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को रांची रवाना हो गये. रांची रवाना होने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 1, 2015 7:03 PM

जमशेदपुर. मुख्यमंत्री रघुवर दास होली के अवसर पर फिर जमशेदपुर आयेंगे. हालांकि, अब तक इस दौरे की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, होली के आयोजन की तैयारी करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अपने करीबियों को दिया है. तीन दिन जमशेदपुर प्रवास के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को रांची रवाना हो गये. रांची रवाना होने से पहले उन्होंने एग्रिको स्थित आवास पर सैकड़ों लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना. शाम चार बजे वे सोनारी हवाई अड्डे से रांची रवाना हो गये. हवाई अड्डा पर उन्हें विदा करने वालों में गोलमुरी मंडल भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.