भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश शुक्ल ने की मंत्री से मुलाकात
जमशेदपुर. झारखंड प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को स्थानीय परिसदन में झारखंड सरकार के भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउड़ी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कोल्हान की भूमि समस्याओं व राजस्व के संबंध में सुझाव दिये. श्री शुक्ल ने परिसदन में झारखंड के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 26, 2015 12:04 AM
जमशेदपुर. झारखंड प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को स्थानीय परिसदन में झारखंड सरकार के भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउड़ी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कोल्हान की भूमि समस्याओं व राजस्व के संबंध में सुझाव दिये. श्री शुक्ल ने परिसदन में झारखंड के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से भी मुलाकात कर कोल्हान प्रमंडल के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने मांगें रखीं. वहीं, एमजीएम में चिकित्सीय सुविधा व दवा सुलभ कराने तथा मरीजों के लिए बेहतर बेड की व्यवस्था कराने का आग्रह किया. श्री शुक्ल के साथ महानगर भाजपा उपाध्यक्ष कमल किशोर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
