साकची में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर. साकची पुलिस ने शनिवार को शंकोसाई निवासी उत्तम कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार सिदगोड़ा निवासी रवींद्र कुमार की बाइक साकची के सरोजनी टेक्नीकल इंस्टीट्यूट से चोरी हो गई थी. घटना की सूचना साकची पुलिस को दी गई, इसके बाद छानबीन के क्रम में बाइक के साथ युवक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 22, 2015 2:03 PM

जमशेदपुर. साकची पुलिस ने शनिवार को शंकोसाई निवासी उत्तम कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार सिदगोड़ा निवासी रवींद्र कुमार की बाइक साकची के सरोजनी टेक्नीकल इंस्टीट्यूट से चोरी हो गई थी. घटना की सूचना साकची पुलिस को दी गई, इसके बाद छानबीन के क्रम में बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया.