सेल गेस्ट हाउस में झड़प के हालात
संवाददाता, किरीबुरूसेल के गेस्ट हाउस-2 में रह रहे मैनेजमेंट टे्रनीज युवकों की हरकतों से स्थानीय लोग परेशान हैं. बीती रात गेस्ट हाउस में रह रही एकलव्य आर्चरी अकादमी की महिला तीरंदाजों के साथ एमटी के युवकों ने छेड़छाड़ की थी. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. हालांकि मारपीट की स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व सेल अधिकारियों […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 11, 2015 12:02 PM
संवाददाता, किरीबुरूसेल के गेस्ट हाउस-2 में रह रहे मैनेजमेंट टे्रनीज युवकों की हरकतों से स्थानीय लोग परेशान हैं. बीती रात गेस्ट हाउस में रह रही एकलव्य आर्चरी अकादमी की महिला तीरंदाजों के साथ एमटी के युवकों ने छेड़छाड़ की थी. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. हालांकि मारपीट की स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व सेल अधिकारियों के बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. युवा तीरंदाजों के समर्थन में शहर के दर्जनों स्थानीय युवक एमटी युवकों की पिटाई के लिए गेस्ट हाउस तक पहुंच गये थे. स्थानीय युवक गेस्ट हाउस से रह रहे एमटी को अविलंब हटाने की मांग कर रहे हैं. मामले में किरीबुरू जेनरल ऑफिस में दोनों खदानों के प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भी बुलायी गयी थी, इसमें क्या निर्णय लिया गया यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
