बिरसानगर : महिला से 10 लाख की रंगदारी मांगी
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरबिरसानगर जोन नंबर चार में रहने वाली रंजना सिंहसे 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी. इस संबंध में बिरसानगर थाना में रंजना सिंह के बयान पर गुरुवारी हुई, रेखा हुई, कांकोली हुई, मानस मंडल तथा पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के मुताबिक रंजना सिंह ने गुरुवारी से 10.70 […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 3, 2015 11:02 PM
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरबिरसानगर जोन नंबर चार में रहने वाली रंजना सिंहसे 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी. इस संबंध में बिरसानगर थाना में रंजना सिंह के बयान पर गुरुवारी हुई, रेखा हुई, कांकोली हुई, मानस मंडल तथा पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के मुताबिक रंजना सिंह ने गुरुवारी से 10.70 लाख रुपये में एक मकान खरीदा था. मकान खरीदने के दौरान हुए एग्रीमेंट में बीर बिरसा दल कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे. 6 जुलाई को उक्त सभी उसके घर आये और 10 लाख रुपये की मांग की. रुपये नहीं देने पर घर खाली करने का दबाव बनाया. महिला ने इसकी शिकायत पूर्व में थाना से की. थाना में कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज करायी गयी.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
