साकची शीतला माता मंदिर में हो रहा है आयोजन
लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरसाकची शीतला मंदिर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ रुद्रचंडी महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई. इसमें प्रात: सैकड़ों श्रद्धालु साकची गांधी घाट से नदी का पवित्र जल लेकर मंदिर परिसर तक पहुंचे. इसके बाद मां काली काशी विश्वनाथ स्फटिकेश्वर भगवान की पूजा-अर्चना की गयी एवं आरती की गयी. बाद में मानस […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 21, 2015 11:03 PM
लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरसाकची शीतला मंदिर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ रुद्रचंडी महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई. इसमें प्रात: सैकड़ों श्रद्धालु साकची गांधी घाट से नदी का पवित्र जल लेकर मंदिर परिसर तक पहुंचे. इसके बाद मां काली काशी विश्वनाथ स्फटिकेश्वर भगवान की पूजा-अर्चना की गयी एवं आरती की गयी. बाद में मानस पारायण समिति की ओर से शीतला माता मंदिर के पं अशोक पांडेय के नेतृत्व में नवाह पारायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पं रामराज पांडेय, कामेश्वर पांडेय, विनोद पांडेय, राकेश उपाध्याय, विमलेंदु ठाकुर, राजेश कुमार, अजय तिवारी आदि शामिल हुए. मुख्य यजमान प्रकाश कुमार पांडेय एवं नीलम देवी के साथ महोत्सव समिति के पप्पू पाठक, सुरेंद्र सिंह, सोनू शर्मा, अशोक तिवारी, कार्तिक, महेंद्र आदि मौजूद रहे.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
