माओवादी बंद का असर दिखा चाईबासा मार्ग पर

– टाटा- रांची मार्ग पर आंशिक असर- चार जिलों में की थी बंद की घोषणा संवाददाता, जमशेदपुर चाईबासा जेल ब्रेक के दौरान मारे गये माओवादी राम विलास तांती एवं टीपा दास के विरोध में रविवार हो आहूत 12 घंटे बंद का व्यापक असर चाईबासा मार्ग पर दिखा. मानगो बस स्टैंड से चाईबासा, बड़बिल, जोड़ा, किरीबुरु […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 14, 2014 9:02 PM

– टाटा- रांची मार्ग पर आंशिक असर- चार जिलों में की थी बंद की घोषणा संवाददाता, जमशेदपुर चाईबासा जेल ब्रेक के दौरान मारे गये माओवादी राम विलास तांती एवं टीपा दास के विरोध में रविवार हो आहूत 12 घंटे बंद का व्यापक असर चाईबासा मार्ग पर दिखा. मानगो बस स्टैंड से चाईबासा, बड़बिल, जोड़ा, किरीबुरु मार्ग पर एक भी बस नहीं चली. इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई. इन मार्गों पर रोजाना 30 बसें चलती हैं. वहीं टाटा- रांची मार्ग पर बंद का आंशिक असर देखने को मिला. आम दिनों की अपेक्षा रविवार को कम बसें चलीं. यात्रियों की संख्या भी काफी कम दिखी. चाईबासा से एक भी बस मानगो बस स्टैंड नहीं आयी. भाकपा माओवादी छोटानागपुर जोनल कमेटी ने चार जिलों पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां, रांची, खूंटी में 12 घंटे के बंद का आ ान किया था. ……………………………………… माओवादी बंद की वजह से चाईबासा मार्ग पर एक भी बस नहीं चली. सुधीर कुमार, संचालक, न्यू पुरुलिया बस स्टैंड