राजीव दीक्षित के जन्म दिन पर होंगे कई कार्यक्रम
-भारत बचाओ आंदोलन मनायेगा स्वदेशी दिवसजमशेदपुर. भारत बचाओ आंदोलन राजीव भाई दीक्षित के जन्म दिन, 30 नवंबर (रविवार) को स्वदेशी दिवस के रूप में मनाता है. इस वर्ष रविवार को प्रात: जुबिली पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. प्रात: 5:45 बजे से 6:45 बजे तक जुबिली पार्क में प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जो सेंटर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 29, 2014 11:02 PM
-भारत बचाओ आंदोलन मनायेगा स्वदेशी दिवसजमशेदपुर. भारत बचाओ आंदोलन राजीव भाई दीक्षित के जन्म दिन, 30 नवंबर (रविवार) को स्वदेशी दिवस के रूप में मनाता है. इस वर्ष रविवार को प्रात: जुबिली पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. प्रात: 5:45 बजे से 6:45 बजे तक जुबिली पार्क में प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जो सेंटर फॉर एक्सीलेंस से आरंभ होकर पार्क का चक्कर लगाते हुए पुन: वहीं आकर संपन्न होगी. इसके पश्चात सुंदरनगर में रैफ के जवानों के बीच स्वदेशी चिकित्सा पद्धति का वीडियो प्रदर्शित किया जायेगा. संध्या 5:00 बजे से सोनारी जॉगर्स पार्क में स्वदेशी चिकित्सा पद्धति का वीडियो दिखाया जायेगा. उक्त जानकारी स्वदेशी आंदोलन के पदाधिकारी अरविंद प्रसाद ने विज्ञप्ति जारी कर दी है.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
