पीएन-रघुनाथ के घर में सेंध, बनेगा नया समीकरण
जमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में नया समीकरण बन सकता है. पीएन सिंह व रघुनाथ पांडेय से जुड़े काफी लोग बैठक व कार्यक्रमों में शरीक तो हो रहे हैं पर वेट एंड वाच की स्थिति में भी हैं. यूनियन में पीएन सिंह की नो इंट्री व रघुनाथ पांडेय के रिटायरमेंट का समय नजदीक होने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 17, 2014 6:02 PM
जमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में नया समीकरण बन सकता है. पीएन सिंह व रघुनाथ पांडेय से जुड़े काफी लोग बैठक व कार्यक्रमों में शरीक तो हो रहे हैं पर वेट एंड वाच की स्थिति में भी हैं. यूनियन में पीएन सिंह की नो इंट्री व रघुनाथ पांडेय के रिटायरमेंट का समय नजदीक होने को लेकर भी मंथन चल रहा है जिसमें दोनों खेमे के समान विचारधारा वाले लोग आपस में बैठक कर रहे हैं. हालांकि यह अभी प्रारंभिक दौर में है पर नया समीकरण सामने आने की संभावना अधिक है. तीसरे मोरचे में बीके डिंडा समर्थकों की सक्रियता के बाद पीएन-रघुनाथ खेमे के कुछ लोग नया ठिकाना खोज रहे हैं शायद यह उनका नया आशियाना हो सकता है.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
