महिलाओं को मिली कानून की जानकारी (फोटो नरचर संस्था)

संवाददाता. जमशेदपुर स्वयं सेवी संस्था नरचर द्वारा गदड़ा में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश दूबे ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोग्राम हेड सह मुखिया कोमल देवगम ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गयी एवं सरकारी योजनाओं के बारे बताया गया. जागरूकता कार्यक्रम में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 16, 2014 11:02 PM

संवाददाता. जमशेदपुर स्वयं सेवी संस्था नरचर द्वारा गदड़ा में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश दूबे ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोग्राम हेड सह मुखिया कोमल देवगम ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गयी एवं सरकारी योजनाओं के बारे बताया गया. जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं को घरेलू हिंसा कानून एवं बीपीएल कार्ड बनाने के संदर्भ में जानकारी दी गयी. इस मौके पर दिलीप कुमार एवं सुनील पांडेय ने अपनी बातें रखी. अंत में वार्ड सदस्य नीलमणि देवगम ने धन्यवाद ज्ञापन किया.