मानगो निगम ने 16 ऑटो में हेलोजन लगा जेनरेटर से जलाया

16 autos lit with halogen generator

जमशेदपुर.

अतिसंवेदनशील मानगो में पूरे जुलूस पर ड्रोन, क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे से नजर रखी गयी. पहली बार रामनवमी जुलूस के मद्देनजर मानगो-पारडीह – मानगो – डिमना के बीच ऑटो में हेलोजन लगा जनरेटर से जलाया गया था. ताकि बिजली नहीं होने से अंधेरा नहीं हो. मानगो निगम की ओर से 23 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा से लगाये गये थे. निगम के कार्यालय में बने नियंत्रण कक्ष से जुलूस पर निगरानी रखी जा रही थी. मानगो के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा, उपनगर आयुक्त सुरेश यादव, सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, अरविंद्र प्रसाद अग्रवाल, समीर बोदरा, सिटी मैनेजर कुणाल, निर्मल, राहुल, जितेंद्र, प्रदीप आदि जगह- जगह कैंप किये हुए थे. जगह- जगह भीड़ की वीडियो रिकाडिंग भी की गयी. निगम की ओर से 15 अखाड़ों में टैंकर से जलापूर्ति की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >