जमशेदपुर : अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में युवक की मौत

जमशेदपुर : अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस में गिरिडीह के रहनेवाले युवक पप्पू पंडित (32 वर्षीय) की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गयी. यह घटना ट्रेन के टाटानगर स्टेशन पहुंचने से पूर्व हुई. पप्पू पंडित गुजरात में काम करता था अौर छुट्टी में घर वापस लौट रहा था. इधर, शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन में ट्रेन के पहुंचने […]

जमशेदपुर : अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस में गिरिडीह के रहनेवाले युवक पप्पू पंडित (32 वर्षीय) की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गयी. यह घटना ट्रेन के टाटानगर स्टेशन पहुंचने से पूर्व हुई. पप्पू पंडित गुजरात में काम करता था अौर छुट्टी में घर वापस लौट रहा था. इधर, शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन में ट्रेन के पहुंचने पर बेसुध हालत में पप्पू पंडित को उनके परिजन व साथी ने ट्रेन से नीचे उतारा. हालत देखते हुए अॉन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे डॉक्टर को दी. बाद में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >