कार ने साइकिल में मारी टक्कर, तड़पता रहा सवार, देखते रहे लोग

जमशेदपुर : जुबिली पार्क में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने साइकिल में धक्का मार दिया. घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया. इधर, साइकिल सवार मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी रतन चक्रवर्ती सड़क पर तड़पने लगे. नजारा देख लोगों की भीड़ जुट गयी, लेकिन कोई उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं कर […]

जमशेदपुर : जुबिली पार्क में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने साइकिल में धक्का मार दिया. घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया. इधर, साइकिल सवार मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी रतन चक्रवर्ती सड़क पर तड़पने लगे. नजारा देख लोगों की भीड़ जुट गयी, लेकिन कोई उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं कर रहा था.

इसी बीच कांग्रेस नेता नितेश मित्तल पहुंचे और उन्होंने रतन चक्रवर्ती को उठाया और टेंपो से लेकर टीएमएच पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी मिलने पर घायल रतन चक्रवर्ती के घरवाले टीएमएच पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >