दिन में धूप के बाद भी कनकनी, फिर 7.8 डिग्री पर खिसका पारा

जमशेदपुर : शहर में प्रतिदिन ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार को दिन में धूप होने के बाद भी दिन भर लोगों को कनकनी महसूस हो रही थी. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड […]

जमशेदपुर : शहर में प्रतिदिन ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार को दिन में धूप होने के बाद भी दिन भर लोगों को कनकनी महसूस हो रही थी. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है.

वहीं अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 73 व न्यूनतम 61 प्रतिशत रही. मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें, तो बुधवार को मौसम साफ रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. रांची मौसम विभाग के अनुसार दो जनवरी से एक बार फिर से हल्के बादल छा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >