को-ऑपरेटिव के शिक्षक के खाते से 51 हजार उड़ाये

जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में हिंदी विभाग के शिक्षक और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ विजय कुमार पीयूष साइबर ठगी के शिकार हो गये हैं. साइबर चोरों ने उनके खाते से 51 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली है. डॉ पीयूष को इसका पता शुक्रवार को एटीएम से […]

जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में हिंदी विभाग के शिक्षक और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ विजय कुमार पीयूष साइबर ठगी के शिकार हो गये हैं. साइबर चोरों ने उनके खाते से 51 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली है. डॉ पीयूष को इसका पता शुक्रवार को एटीएम से रुपये निकालने के दौरान हुआ.

उन्होंने खाता में रुपये कम होने पर स्टेटमेंट निकाला. उससे पता चला कि खाते से 51 हजार रुपये की निकासी हुई है. शुक्रवार की सुबह इलाहाबाद बैंक की साकची शाखा से पास बुक अपडेट कराया तो पता चला कि चार दिसंबर से 27 दिसंबर तक खाते से 15 हजार, 5 हजार, 8 हजार रुपये तक की ऑनलाइन खरीदारी की गयी है.
ठगी की शिकायत डॉ पीयूष ने बिष्टुुपुर साइबर थाने में की है. कार्ड से पेट्रोल भराने का मैसेज तो उनके मोबाइल पर आया था लेकिन ऑनलाइन खरीदारी का कोई मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर नहीं आया. डॉ पीयूष ने कहा कि इस चोरी में बैंक की कमी भी शामिल है जिसकी जांच होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >