8.13 लाख रुपये एसएसटी ने स्कूटी से बरामद किये

पुलिस ने रुपये को जब्त कर संबंधित विभाग को सौंप दिया जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर तीन स्थित सरकारी कुअां मैदान के पास शनिवार को दिन के 2.30 बजे एसएसटी 17 की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से 8.13 लाख रुपये बरामद किये. स्कूटी बागबेड़ा हरहरगुट्टू के रहने वाले […]

पुलिस ने रुपये को जब्त कर संबंधित विभाग को सौंप दिया

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर तीन स्थित सरकारी कुअां मैदान के पास शनिवार को दिन के 2.30 बजे एसएसटी 17 की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से 8.13 लाख रुपये बरामद किये. स्कूटी बागबेड़ा हरहरगुट्टू के रहने वाले घनश्याम वर्मा की है. रुपये स्कूटी की डिक्की में रखे हुए थे.

एसएसटी की टीम ने रुपये को जब्त कर बिरसानगर थाना को सौंप दिया. थाना प्रभारी अनिल कुशवाहा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच के दौरान रुपये जब्त किये गये. युवक ने पुलिस को बताया कि पैसे सहारा इंडिया के हैं. युवक से रुपये से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है. फिलहाल पुलिस ने रुपये को जब्त कर प्रशासन के संबंधित विभाग को सौंप दिया है. टीम इस संबंध में आवश्यक जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >