जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव के लिए बने 207 कलस्टर, बनेंगे टेंपररी स्ट्रांग रूम

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव के लिए जिले के छह विधान सभा में 207 कलस्टर बनाये गये हैं. इन कलस्टरों में मतदान के लिए जाने वाली पोलिंग पार्टी व फोर्स ठहरेंगे. इवीएम अौर वीवीपैट सुरक्षित रखने के लिए सभी कलस्टर में अस्थायी स्ट्रांग रूम भी बनाये जायेंगे. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला द्वारा […]

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव के लिए जिले के छह विधान सभा में 207 कलस्टर बनाये गये हैं. इन कलस्टरों में मतदान के लिए जाने वाली पोलिंग पार्टी व फोर्स ठहरेंगे. इवीएम अौर वीवीपैट सुरक्षित रखने के लिए सभी कलस्टर में अस्थायी स्ट्रांग रूम भी बनाये जायेंगे. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला द्वारा 207 कलस्टर तय कर दिया गया है.

लोक सभा चुनाव में जिले में लगभग 209 कलस्टर बनाये गये थे. मतदानकर्मियों की इंट्री जारी : जमशेदपुर. विधान सभा चुनाव ड्यूटी में लगाये जाने वाले मतदान कर्मियों के डाटा की इंट्री लगातार की जा रही है. लोक सभा चुनाव की तरह विधान सभा चुनाव में साढ़े आठ हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मतदान कार्य में लगाया जायेगा. चुनाव आयोग ने इवीएम जांच की समीक्षा की : चुनाव आयोग दिल्ली से रांची आयी टीम ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग कर इवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग(एफएलसी) की समीक्षा की. वीडियो काॅन्फ्रेसिंग में अपर उपायुक्त एसके सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी केएन नाग एवं एचसीएल के इंजीनियर मौजूद थे.

काशिदा-धरमबहाल के स्कूलों में 15 तक हैंड वाश यूनिट उपलब्ध करायें : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने सोमवार को रूरबन मिशन की बैठक कर काशिदा-धरमबहाल कलस्टर में योजनाअों की प्रगति की समीक्षा की अौर योजनाअों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने काशिदा-धरमबहाल पंचायत के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 अक्तूबर तक हैंड वाश यूनिट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

दोनों पंचायत में 10 अक्तूबर तक 10,955 लोगों की यक्ष्मा जांच से संबंधित जांच कराने के पश्चात रिपोर्ट देने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने कृषि पदाधिकारी को 10 अक्तूबर तक पंप सेट एवं पावर टिपर वितरण करने तथा नियोजनालय के सहायक निदेशक को काशिदा-धरमबहाल के योग्य लाभुकों को स्किल डेवलपमेंट से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जागरूकता कैंप लगाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने एलडीएम को 10 अक्तूबर तक दोनों पंचायतों में किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी वी माहेश्वरी, डीआरडीए की निदेशक अनिता सहाय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

जिले के पांच लिपिकों को दी गयी प्रोन्नति, एक बने अोएस : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई प्रोन्नति समिति की बैठक में पांच निम्नवर्गीय लिपिक को उच्च वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया.

साथ ही एक प्रधान सहायक को कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया. जमशेदपुर अनुभाजन में पदस्थापित रीना सिंह, जिला कार्यालय में पदस्थापित कुमारी ज्योत्सना, धालभूम अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित अनामिका गार्गी, धालभूम अनुमंडल में पदस्थापित नवीन कुमार अौर धालभूमगढ़ अंचल में पदस्थापित विश्वनाथ कर्मकार को उच्च वर्गीय लिपिक पर प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया है.

जमशेदपुर अंचल में पदस्थापित प्रधान सहायक सुदामा शर्मा को कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी गयी है. समिति की बैठक में डीडीसी वी माहेश्वरी, एडीसी एसके सिन्हा, डीआरडीए की निदेशक अनिता सहाय, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व नजारत उप समाहर्ता रवींद्र गगराई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >