सोनारी : ठेकेदार व मकान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : सोनारी के कागलनगर में मजदूर कैलाश की मौत के मामले में उसकी पत्नी मंजूरा देवी ने ठेकेदार विनोद कुमार और मकान मालिक रंजीत आदित्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही के कारण उसके पति की मौत हुई. 13 सितंबर को घटना घटी […]

जमशेदपुर : सोनारी के कागलनगर में मजदूर कैलाश की मौत के मामले में उसकी पत्नी मंजूरा देवी ने ठेकेदार विनोद कुमार और मकान मालिक रंजीत आदित्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में बताया है कि ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही के कारण उसके पति की मौत हुई. 13 सितंबर को घटना घटी थी. रंजीत आदित्य घर की छत पर सेंटरिंग का काम करा रहे थे. मजदूर कैलाश महतो के रड बांधने के दौरान बिजली के तार में करंट आ गयी थी. उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >