टाटा मोटर्सकर्मी के घर का ताला तोड़ तीन लाख के जेवर चोरी

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत रोड नंबर 16 क्वार्टर नंबर के 2/10 निवासी टाटा मोटर्सकर्मी प्रदीप श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख के जेवर चोरी कर ली. टेल्को थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. घटना 8 सितंबर की है. प्रदीप श्रीवास्तव के अनुसार 8 सितंबर को वह पत्नी […]

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत रोड नंबर 16 क्वार्टर नंबर के 2/10 निवासी टाटा मोटर्सकर्मी प्रदीप श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख के जेवर चोरी कर ली. टेल्को थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है.

घटना 8 सितंबर की है. प्रदीप श्रीवास्तव के अनुसार 8 सितंबर को वह पत्नी के साथ साकची बाजार गये थे. 8 बजे लौटे तो घर के पीछे का दरवाजा खुला पाया. ताला टूटा था. घर की अलमारी खुली थी. अलमारी का सामान कमरे में बिखरा. लॉकर से 60 हजार नकद, नेकलेस, अंगूठी, पायल, कान की बाली सहित चांदी के जेवरात गायब थे. जेवरों की कुल कीमत तीन लाख आंकी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >