कपाली में घर में घुस शिक्षिका और मां को पीटा, चहारदीवारी तोड़ी, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर : कपाली के डांगोडीह में शुक्रवार रात बम फेंकने के आरोपी युवकों ने रविवार दिन-दहाड़े घर के भीतर घुसकर शिक्षिका करिश्मा तबस्सुम और उसकी मां मुसरत आरा की पिटाई कर दी. युवकों ने घर की चहारदीवारी भी गिरा दिया. युवकों के हंगामे के समय शिक्षिका बाथरूम में थी. बाथरूम से बाहर निकलते ही एक […]

जमशेदपुर : कपाली के डांगोडीह में शुक्रवार रात बम फेंकने के आरोपी युवकों ने रविवार दिन-दहाड़े घर के भीतर घुसकर शिक्षिका करिश्मा तबस्सुम और उसकी मां मुसरत आरा की पिटाई कर दी. युवकों ने घर की चहारदीवारी भी गिरा दिया. युवकों के हंगामे के समय शिक्षिका बाथरूम में थी. बाथरूम से बाहर निकलते ही एक युवक ने शिक्षिका का बाल पकड़कर उसे बाहर निकाला और पिटाई की.

पिटाई से शिक्षिका के दोनों हाथ में और उसकी मां मुसरत आरा को सिर में चोट लगी है. वारदात के बाद बस्तीवासी जुट गये. कपाली पुलिस ने कपाली रहमत नगर निवासी हसीबुल रहमान को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी गोलमुरी मुस्लिम बस्ती निवासी संटू उर्फ मो बबन फरार हो गया. घटना दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच की है. घायल शिक्षिका करिश्मा और उनकी मां मुसरत का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.
हसीबुल रहमान के समर्थक में कपाली थाना पहुंचे समर्थकों ने पुलिस के सामने ही शिक्षिका करिश्मा के पिता व ठेकेदार असगर इमाम को जान से मारने की धमकी दी. करिश्मा मानगो आजादनगर टी खान मैदान के पास स्थित स्कूल में पढ़ाती है. करिश्मा तबस्सुम के अनुसार गोलमुरी मुस्लिम बस्ती का संटू उर्फ मो बबन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है.
दो दिन पूर्व देर रात दो बजे उनलोगों ने घर पर बम फेंका था लेकिन वह नहीं फटा. इसकी शिकायत कपाली ओपी में की गयी थी.
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की. इसके बाद रविवार को हसीबुल रहमान और संटू नशे की हालत में घर पहुंचे गये और मारपीट की. बीच-बचाव करने आयी बहन शिवानी को भी चोट लगी है.
दहशत में ही परिवार
कपाली डांगोडीह निवासी व ठेकेदार असगर इमाम का परिवार दो दिन में दो घटनाओं के बाद दहशत में है. असगर इमाम की बेटी शिवानी ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी और पिता को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की चेतावनी दी है. आरोपियों की पुलिस से सांठ-गांठ है. इसका नतीजा है कि बम फेंकने के बाद भी हमलावर बाहर घूम रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >