जमशेदपुर : सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना (जल संसाधन विभाग) मानगो लघु वितरणी प्रमंडल 3 में पदस्थापित जेइ अमोद लकड़ा (जांच टीम के जेइ) ने घाटशिला बाराजुड़ी सब कैनाल के निर्माण में पांच करोड़ से अधिक का घोटाला बताते हुए सीएम जनसंवाद में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान ओआर 35 से जुड़े सब कैनाल व वाटर कोर्स के निर्माण में मानक की अनदेखी कर जमीनी स्तर पर बड़ी गड़बड़ी की ओर दिलाया है. जेइ ने विभागीय जांच के स्थान पर सीबीअाइ जांच की जरूरत बताते हुए अभियंता प्रमुख हेमंत कुमार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. हेमंत कुमार वर्ष 2018 में परियोजना के कार्यपालक अभियंता थे.
अभियंता प्रमुख ने जेइ को दी सस्पेंड करने की धमकी
जमशेदपुर : सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना (जल संसाधन विभाग) मानगो लघु वितरणी प्रमंडल 3 में पदस्थापित जेइ अमोद लकड़ा (जांच टीम के जेइ) ने घाटशिला बाराजुड़ी सब कैनाल के निर्माण में पांच करोड़ से अधिक का घोटाला बताते हुए सीएम जनसंवाद में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान ओआर 35 से जुड़े सब कैनाल […]

जांच टीम के कनीय अभियंता अमोद लकड़ा ने शिकायत में बताया है कि वर्ष 2018 में हुए घोटाले में तत्कालीन 12 इंजीनियरों (हेमंत कुमार तत्कालीन इइ, रमेश कुमार सिंह इइ सेवानिवृत्त, मोहम्मद सरफराज इइ सेवानिवृत्त, अशोक कुमार दास तत्कालीन सहायक अभियंता, गोपालजी तत्कालीन सहायक अभियंता, शीतल प्रसाद सिंह जेइ सेवानिवृत्त, भारत प्रसाद ठाकुर तत्कालीन जेइ, अनिल कुमार तत्कालीन जेइ, लक्ष्मीनारायण पाठक जेइ सेवानिवृत्त, जयानंद सिंह तत्कालीन जेइ सेवानिवृत्त, जय प्रकाश सिंह तत्कालीन जेइ, अंजनी कुमार तत्कालीन जेइ) के खिलाफ प्रपत्र क गठित होने के साथ 12 इंजीनियरों से 2.24 करोड़ वसूली लंबित है. जेइ ने बताया है कि बाराजुड़ी सब कैनाल के मामले में पुन: जांच हो रही है अौर जांच के दायरे में अभियंता प्रमुख हेमंत कुमार भी आ रहे हैं, जो तत्कालीन कार्यपालक अभियंता थे. जेइ अमोद लकड़ा ने आरोप लगाया है कि हेमंत कुमार स्वयं को आरोप मुक्त करने के लिए उन पर गलत रिपोर्ट बनाने का दबाव बना रहे हैं और फोन पर उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दे रहे. जांच टीम में शामिल जेइ ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगायी है.