गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित चेतस टावर में बिल्डर द्वारा जल निकासी की व्यवस्था नहीं किये जाने का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है. रविवार को उक्त टावर के फ्लैट का गंदा पानी सड़क पर आ जाने से लोगों का जीना दूभर हो गया और लोग आक्रोशित हो उठे. आक्रोशित लोगों ने मुखिया निरोला सरदार के नेतृत्व में गंदगी को लेकर प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया. साथ ही जल जमाव की समस्या का समाधान नहीं करने पर स्थायी रूप से टावर की नाली को बंद कर देने का निर्णय लिया. कल लोग बिल्डर के खिलाफ शिकायत करेंगे.
जल निकासी की व्यवस्था नहीं, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा
गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित चेतस टावर में बिल्डर द्वारा जल निकासी की व्यवस्था नहीं किये जाने का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है. रविवार को उक्त टावर के फ्लैट का गंदा पानी सड़क पर आ जाने से लोगों का जीना दूभर हो गया और लोग आक्रोशित हो उठे. आक्रोशित लोगों ने मुखिया […]

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पार्षद सोनू सिंह, पंसस अजीत सिंह, रश्मि साहु, सुमित मंडल, एसबी प्रसाद समेत काफी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष शामिल थे. वहीं बिल्डर छबि महतो का कहना है कि उन्होंने 10 वर्ष पूर्व ही सारे फ्लैट बेच दिये हैं. उसके बाद उक्त फ्लैट से कोई लेना-देना नहीं है. वैसे उस समय फ्लैट वालों को ड्रेनेज आदि सारी सुविधाएं दी गयी थी, लेकिन मेंटेनेंस नहीं किये जाने के कारण यह स्थिति बनी है.
बिल्डर के खिलाफ आज होगी शिकायत
पूर्व पार्षद सोनू सिंह ने कहा कि टावर के बिल्डर को कई बार जल जमाव की समस्या का समाधान करने के लिए आग्रह किया गया, लेकिन उनके द्वारा उसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को सीओ से मिल बिल्डर के खिलाफ शिकायत करेंगे. इसके बाद भी किसी प्रकार का समाधान नहीं होने पर बिल्डर के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया.
बदबू से आवागमन प्रभावित
गंदा पानी के जमाव से जहां आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. वहीं गंदे पानी की बदबू से उक्त मार्ग से आना-जाना बंद कर दिये हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लैट के शौचालय के गंदे पानी के जमाव से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गयी है. इसकी वजह से राहगीर नाक बंद कर स्थल से गुजर रहे हैं. बदबू की वजह से राहगीरों में भी बिल्डर के खिलाफ आक्रोश है.