रेस्टोरेंट बंद होने से परेशान संचालक ने लगायी फांसी

जमशेदपुर : डिमना रोड वाटिका ग्रीन सिटी निवासी व इटेलियन अड्डा रेस्टोरेंट के संचालक अविनाश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कमरे में बंद अविनाश को परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर निकाला और टीएमएच ले गये. यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अविनाश के मामा […]

जमशेदपुर : डिमना रोड वाटिका ग्रीन सिटी निवासी व इटेलियन अड्डा रेस्टोरेंट के संचालक अविनाश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

कमरे में बंद अविनाश को परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर निकाला और टीएमएच ले गये. यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अविनाश के मामा अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भांजा का डिमना रोड में इटेलियन अड्डा नामक रेस्टोरेंट था. रेस्टोरेंट का व्यापार ठीक से नहीं चलने पर उसने उसे 20 दिनों पूर्व बंद कर दिया. रेस्टोरेंट बंद होने से अविनाश काफी परेशान था, जिसके कारण उसने फांसी लगा ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >