जमशेदपुर : ट्रेलर से कुचल पति-पत्नी की मौत

जमशेदपुर : चौका-कांड्रा मार्ग पर खूंटी घाटी में ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में डोमन मार्डी (22) व उसकी पत्नी विरती माझियान (20) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि डोमन का भाई शशि मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज टीएमएच जमशेदपुर में चल रहा […]

जमशेदपुर : चौका-कांड्रा मार्ग पर खूंटी घाटी में ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में डोमन मार्डी (22) व उसकी पत्नी विरती माझियान (20) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि डोमन का भाई शशि मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज टीएमएच जमशेदपुर में चल रहा है. घटना गुरुवार सुबह छह बजे की है. डोमन अपनी पत्नी व भाई के साथ एक ही बाइक से डुबुडीह (ससुराल) से अपने घर दुग्धा लौट रहे थे. इसी बीच खूंटी घाटी के पास बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >